फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भयानक आग, 8 लाख रुपये के नुक्सान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
डांगरा रोड पर स्पेस अस्पताल के साथ लगती डिपार्टमेंटल स्टोर में मंगलवार देर रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा फर्नीचर, उसमें रखा करियाणे, कास्मेटिक का सामान जल गया। हालांकि आग के असली वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारी शार्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही मंगलवार देर रात दमकल की दो गाड़ियों ने तकरीबन ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। दुकान के मालिक कन्हड़ी निवासी पवन के मुताबिक उसका तकरीबन 8 से दस लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उसने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
जानकारी अनुसार गांव कन्हडी निवासी पवन ने स्पेस अस्पताल के नजदीक एक डिपार्टमेंटल स्टोर खोला। रात्रि लगभग 11 बजे पवन के पास स्पेस अस्पताल के गनमैन मेजर सिंह एवं सामने की मेडिकल की दुकान मालिक का फोन गया कि दुकान में आग लग गई है जिससे लगातार आग की लपटे बाहर आ रही हैं। पवन ने बताया कि वह अपने भाई राजकुमार के साथ यह दुकान चला रहा था। उसने बताया कि लगभग ढाई वर्ष पूर्व उन्होंने यह दुकान शुरू की थी। जिससे उनके घर का गुजारा चल रहा था। पवन ने बताया कि वह रोजाना की तरह लगभग नौ बजे दुकान बंद करने के बाद घर गया था। वह रात्रि के समय भोजन खाने के बाद सोने की तैयारी कर ही रहा था कि उसके पास आग लगने की सूचना गई। जिसके बाद वे दोनों भाई मौके पर पहुंचे उस समय आग की लपटें बढ़ रही थी। सूचना पाने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ लगते अस्पताल में पहुंच गया था जहरीला धुआं, हादसा टला
दुकान के साथ लगते अस्पताल स्पेस के प्रबंधक सुभाष मोर व गार्ड मेजर सिंह ने बताया कि आग की लपटें इतनी भयानक थी कि अगर शीघ्र फायर बिग्रेड न पहुंची होती तो आग बेकाबू हो सकती थी जिससे साथ लगती दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। उन्होंने कहा कि आगे चलते उन्हें उनके आपातकालीन कक्ष में रखे सामान को शिफट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि गार्ड मेजर सिंह ने आग को सबसे पहले देखा तथा इसकी सूचना को दुकान मालिक व अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें