फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ श्री अमर ज्योति मंदिर का वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ श्री अमर ज्योति मंदिर का वार्षिक समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। श्री अमर ज्योति मंदिर के 35वें वार्षिक समारोह का गद्दीनशीन माता प्रकाश देवी ठक्कर के पावन सानिध्य में धूमधाम के साथ शुभारंभ किया गया। समारोह के उपलक्ष्य में श्री रामायण जी का पाठ शुरू किया गया। इस दौरान समाजसेवी अशोक गेरा व अंकित गेरा ने पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद ध्वजारोहण के साथ वार्षिक सत्संग समारोह शुरू हुआ।
विज्ञापन

सिरसा से आए प्रमुख समाजसेवी अनिल मेहता ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की। इस दौरान श्री झूलेलाल जी महाराज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। पुजारी परमानंद ने विधिवत तरीके से मंत्रोच्चारण किए। गद्दीनशीन माता प्रकाश देवी ठक्कर ने आए हुए अतिथियों को आशीर्वाद प्रदान किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। समारोह में मंच संचालन साहिब दयाल वधवा द्वारा किया गया। उत्तराखंड के रूड़की से आए महिमा जागरण मंडल के गायक राजू व श्रवण ने अपनी भजन गायकी का जादू बिखेरा। भजनों के माध्यम से उन्होंने श्री झूलेलाल जी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर मंदिर सभा के प्रधान, पदाधिकारी व काफी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें