फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश देवी के सिर पर सजा सरपंची का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश देवी के सिर पर सजा सरपंची का ताज
विज्ञापन


भूना
ग्राम पंचायत नहला में मुकेश देवी को कार्यवाहक सरपंच मनोनीत कर दिया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार दलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्राम पंचायत नहला के 19 पंचायत सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें मुकेश देवी व संतोष देवी के बीच मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया में 14 सदस्यों ने मुकेश देवी का समर्थन करके सरपंच चुन लिया। जबकि संतोष देवी को कुल 5 ही मत मिले। इस अवसर पर समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी पूर्ण चंद, पटवारी देशराज कंबोज, ग्राम सचिव सूबे सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

देवी की फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र होने के कारण 31 जुलाई को उपायुक्त फतेहाबाद ने तुरंत प्रभाव से पदच्युत कर दिया था। जिसके बाद सरपंच पद् रिक्त पड़ा था और गांव का विकास भी थम गया था। पंचायत विभाग ने पंचायत सदस्यों में से किसी एक को सरपंच पद पर नियुक्त करना था। जिसको लेकर पिछले माह भी चुनाव प्रक्रिया हेतु बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कोई भी सदस्य हाजिर न होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया था। मंगलवार को पुन: आयोजित हुई दूसरी बैठक में बहुमत प्राप्त कर्ता मुकेश देवी को गांव का सरपंच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें