फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रशिक्षण से 170 जल आपूर्ति संचालक दक्ष

Tue, 09 Dec 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में कर्मचारियों को डिप्लोमा देते हुए जिला सलाहकार शर्मा 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात वाटर सप्लाई ऑपरेटरों से अब प्लंबर का भी काम लिया जा सकेगा। विभाग ने जिले के 800 में से 170 कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर दक्ष बना दिया है। यही नहीं विश्वविद्यालय की तरफ से इन कर्मचारियों को इसका डिप्लोमा भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से फरवरी और मार्च में आईटीआई भोडिया खेड़ा में ट्रेनिंग करवाई गई थी। ट्रेनिंग के बाद अब उनको पलवल की यूनिवर्सिटी श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की तरफ से डिप्लोमा जारी किया गया है। पहले चरण में 170 कर्मचारियों की ट्रेनिंग हुई है।

-

अब कम पढ़े-लिखे का भी नहीं रहेगा कलंक

जनस्वास्थ्य विभाग में स्थायी, कौशल व अन्य योजनाओं के तहत करीब 800 वाटर सप्लाई ऑपरेटर लगे हुए हैं। इनमें कई ऑपरेटर ऐसे हैं जो कि कम पढ़े-लिखे हैं। इसी के चलते विभाग की तरफ से आईटीआई में प्लंबर, फीटर और इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग करवाई गई। यह ट्रेनिंग जल जीवन मिशन के तहत हुई थी। ट्रेनिंग में इन कर्मचारियों को मशीनरी के बारे में जानकारी दी ताकि मोटर आदि खराब होने पर उसे ठीक किया जा सके। इसके अलावा उनको प्लंबर की भी ट्रेनिंग करवाई गई थी।
विज्ञापन


-

जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से वाटर सप्लाई ऑपरेटरों को ट्रेनिंग करवाई गई थी ताकि सभी कामों के बारे में जानकारी हो सके। अब इन्हें डिप्लोमा जारी किया गया है। इसके अलावा बीमा पॉलिसी भी करवाई गई है।
विज्ञापन


-शर्मा चंद लाली, जिला सलाहकार, जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें