फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पर्ची काटने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर, दो पुलिसकर्मी, आशा वर्कर समेत 17 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज को कोविड हेल्थ केयर में छोड़ने आई एंबुलेंस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब जिला में ट्रेवलिंग हिस्ट्री की जगह पहले पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वाले संक्रमित हो रहे हैं। रविवार को जिले में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची काटने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर, खाराखेड़ी में आशा वर्कर, जाखल में स्टाफ नर्स, रतिया में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी के संपर्क में आए दो पुलिसकर्मी और टोहाना में प्राइवेट अस्पताल के दो कर्मचारी समेत 17 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में संक्रमित मिली महिला ऑपरेटर ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों, मरीजों की सूची बना रहा है। महिला का पति सीएमओ कार्यालय में तैनात है। सोमवार या मंगलवार को संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य विभाग सैंपल ले सकता है।
पहला मामला : फतेहाबाद
फतेहाबाद में तीन संक्रमित केस आए हैं। नागरिक अस्पताल में पर्ची काटने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर व खाराखेड़ी की आशा वर्कर शामिल है। पॉजिटिव पाई गई महिला का पति सीएमओ कार्यालय में लगा हुआ है। सिविल सर्जन कार्यालय में भी हलचल शुरू हो गई है। अब उनके संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को ट्रेस किया जा रहा है। महिला सुंदर नगर में रहती है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को अग्रवाल धर्मशाला के कोविड सेंटर में भेज दिया है। गांव खाराखेड़ी का आशा वर्कर कोरोना पॉजिटिव मिली है। आशा वर्कर नरवाना गई थी और लौटने पर सैंपल करवाया था। अब जहां जहां यह सर्वे करके आई है उन लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। गांव गिल्लाखेड़ा से 9 वर्षीय लड़की भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। रविवार शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक डीसी कॉलोनी निवासी पुलिसकर्मी का बेटा संक्रमित मिला है। युवक चंडीगढ़ से आया था।
विज्ञापन

दूसरा मामला : टोहाना
टोहाना में एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले है। जिनमें 22 साल की युवती व 30 साल का युवक शामिल है। दोनों ही अस्पताल में काम करते हैं। पिछले दिनों निजी अस्पताल कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। अब यहां की ओपीडी बंद कर दी है। इसके अलावा एक अन्य निजी अस्पताल में उपचारधीन बुजुर्ग भी संक्रमित है।
तीसरा मामला : रतिया
रतिया में चार दिन पहले एक आरोपी को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी पॉजिटिव मिला। इसके बाद संपर्क में आए पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। रविवार को आई रिपोर्ट में एएसआई व हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एएसआई की उम्र 51 साल व हेड कांस्टेबल की उम्र 39 साल है। अन्य मामले में रतिया के वार्ड 11 निवासी युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद उसक भाई 29 वर्षीय युवक व कवलंगढ़ निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरेाना संक्रमित मिला है। रतिया के गांव रत्ताथेह निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा बीराबदी निवासी प्लंबर भी संक्रमित मिला है।
चौथा मामला : अकांवाली
गांव अंकावाली में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले दिनों इसी गांव से 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे। जिसमें से अब 13 साल की लड़की व 55 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
पांचवां मामला : जाखल
जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स व जाखल खंड के गांव साधनवास में एक युवक कोरोना पॉजिटव पाया गया है। 24 जुलाई को दोनों के सैंपल जांच के लिए गए थे। कोरोना पॉजिटव आई नर्स समाना की है। संक्रमित मिली 34 साल व साधनवास युवक 25 वर्ष का है।
छठा मामला : कुलां
कुलां निवासी 50 वर्षीय एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आया है। गांव साधनवास में अपना छोटा क्लिनिक बनाकर काम कर रहा है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने इसके सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

ज्यादा सैंपलिंग की कोशिश
जिले में रविवार को कोरोना के 17 मामले आए हैं। संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग की है।
- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें