फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेलों के लिए 17 मैदान तैयार, दो दिन 4000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
शहर के एमएम कॉलेज में खो-खो के मैदान को तैयार करवाते इंचार्ज नेकीराम। संवाद - फोटो : सिविल लाइन बस अड्डा परिसर में खड़ी बसें
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में सिरसा संसदीय क्षेत्र के होने वाले सांसद खेल महोत्सव को संपन्न करवान के लिए खेल और शिक्षा विभाग मिलकर 17 खेल मैदानों को तैयार करने में जुटा है। इन मैदानों में लगभग चार हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
विज्ञापन


सांसद खेल महोत्सव में सिरसा संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों- फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां और नरवाना क्षेत्रों की विजेता टीमें भाग लेंगी। इतने बड़े आयोजन के लिए विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर मैदानों का चयन किया गया है।

एमएम कॉलेज परिसर में पांच खेलों के लिए मैदान तैयार किए जा रहे हैं। क्रिकेट और फुटबाल प्रतियोगिताओं के लिए फतेहाबाद के अन्य मैदानों सहित आसपास के गांव में मैदानों को चयन किया गया है। इन दोनों खेलों के लिए तीन-तीन मैदान तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




100 कर्मचारी निभाएंगे निर्णायक मंडल की भूमिका

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खेलों के सटीक और निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करने के लिए 100 कर्मचारी निर्णायक मंडल में अपनी भूमिका निभाएंगे। मैदानों की मार्किंग, खेल उपकरण और तकनीकी सुविधाओं की जांच पूरी हो चुकी है। खिलाड़ियों के लिए भोजन, आवास, सुरक्षा और मेडिकल सहायता की भी पूरी व्यवस्था की गई है।



मुख्यमंत्री देखेंगे कबड्डी मैच

13 दिसंबर को एमएम काॅलेज में करीब 10 बजे खेल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसके बाद वे कबड्डी मैच देखेंगे। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौजूद रहेंगे। एमएम कॉलेज में पांच खेलों के लिए 11 मैदान तैयार किए गए हैं। एथलेटिक्स के लिए एक मैदान, खो-खो के लिए दो मैदान, वालीबाल के लिए दो मैदान, हैंडबाल के लिए दो मैदान व बॉक्सिंग के लिए भी एमएम कॉलेज में दो मैदान तैयार किए गए हैं। क्रिकेट के लिए अपेक्स स्कूल व दो आसपास के गांवों के मैदान तैयार किए गए है, वहीं फुटबाल के लिए जिला मुख्यालय के खेल मैदान व दो गांवों के मैदानों को चुना गया है।

-

एमएम काॅलेज में सिरसा संसदीय क्षेत्र की दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए 17 मैदान तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


- अनूप सिंह, जिला शिक्षा खेल अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें