फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में फतेहाबाद जिले के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 17 व 1

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में फतेहाबाद जिले के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 17 व 18 को हिसार में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 12 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए फतेहाबाद व टोहाना तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 17 जनवरी को तथा रतिया तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनरल डयूटी सैनिक, लिपिक, स्टोर कीपर व तकनीकी शाखा में सैनिक, ट्रेडमैन सैनिक तथा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व यूटी चंडीगढ़ (फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात व पलवल को छोड़कर) के आरटी जेसीओ श्रेणी में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती में वही युवा भाग ले सकते हैं जो पूर्व में अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि भर्ती रैली में आने वाले युवा अपने साथ एडमिट कार्ड का ऑनलाइन डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल कर साथ लाएं और उसे मोडें नहीं। उम्मीदवार अपने लिए खाने-पीने की सामग्री साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया भर्ती रैली में आने वाले युवा अपने साथ दसवीं व बारहवीं के मूल प्रमाण पत्र तथा धर्म शिक्षक की भर्ती के लिए आने वाले युवा किसी भी विषय में स्नातक तथा अपने धार्मिक मूल्य वर्गों में अपेक्षित योग्यता के मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। इसके अलावा अभ्यर्थी छह माह की अवधि के भीतर बनवाए गए निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएं। एनसीसी धारक मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं। खिलाड़ी अपने मूल प्रमाण पत्र खेल निदेशक द्वारा जारी किए गए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट लेकर आएं। उम्मीदवार सभी मूल दस्तावेजों के साथ इनकी दो-दो फोटोकॉपी, 20 रंगीन पासपोर्ट फोटो भी लाने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें