फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश में करेगी मंथन शिविर: तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए तीन प्रदेशस्तरीय मंथन शिविरों का आयोजन किया जाएगा, क्योंकि चिंता शिविर तो सरकार करती है। जब सरकार कुछ नहीं कर पाती तो उसे चिंता होती है तथा वे ऐसे शिविर करते हैं। वह गांव बिढ़ाईखेड़ा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से तीन दिवसीय शिविर गुरूग्राम, दूसरा हिसार में तथा तीसरा शिविर चंडीगढ़ में होगा। जिसके बाद एक मंथन सभा रोहतक में आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का कार्य किया जाएगा। तंवर ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि सफाई एवं स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार ने लाखों करोड़ों का घोटाला किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के समय में जब आलू, प्याज, टमाटर व जीरी तक की फसल पिट गई तो अब सरकार भावांतर योजना ला रही है जब किसान की हर फसल को पीट दिया। तंवर ने बराला के उस ब्यान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि तंवर विधायक दल की बैठक बुलाए तो उनकी ताकत का अंदाजा लग जाएगा। तवंर ने कहा कि बराला साहब चुनाव करवाके देखो आपकी पार्टी और आपकी ताकत का अदांजा उसी में लग जाएगा। इस दौरान तंवर ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें