फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र ग्राम पंचायतों को दी जाएगी प्रफोर्मेंस ग्रांट : डीडीपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र ग्राम पंचायतों को दी जाएगी प्रफोर्मेंस ग्रांट : डीडीपीओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
14वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों को जारी की जाने वाली प्रफोर्मेंस ग्रांट को जारी करने की दिशा में जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से सरकार द्वारा वर्णित हिदायतों के अनुसार पात्र ग्राम पंचायतों की सूची मांगी गई है। इस संबंध में आयोजित एक बैठक के दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ ने सभी खंड अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा उपरान्त विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र वितरित करते हुए यह निर्देश दिए गए है कि वे अपने खंड की ग्राम पंचायतों की सूचना जैसे ऑडिट नोट, अपने संसाधानों से आय व आय में बढ़ोतरी बारे विवरण जीपीडीपी व प्लान प्लस साईट पर अपलोड करना, 14वें वित्त आयोग के खर्चे का विवरण डेसबोर्ड पर अपलोड करना, ग्राम पंचातयों की सूचना तैयार करवाकर हार्ड व सोफ्ट कॉपीच दो दिन में मुख्यालय को दें ताकि सरकार द्वारा वांछित रिपोर्ट भेजकर ग्रांट जारी करवाने की कार्यवाही आरंभ की जा सके। इस अवसर पर बीडीपीओ सोमवीर कादियान, उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, डीपीएम अंकुश, लेखाकार राम किशन व संबंधित खंडों के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें