फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल ना भरने वालों पर सख्त हुआ बिजली विभाग, टोहाना में अब तक 70 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
बिजली के बिलों को ना भरकर डिफाल्टर बने उपभोक्ताओं पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके तहत पचास हजार से अधिक के बिल बकाया वाले उपभोक्ताओ के कनैक्शन भी विभाग ने धड़ाधड काटने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी के तहत विभाग द्वारा 70 के लगभग कनैक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं विभाग द्वारा एक सप्ताह के भीतर लाखों रूपये की रिकवरी भी जा चुकी है। बिजली विभाग के अधिकारियो के अनुसार बिजली बिल न भरने वालो को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिल डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटने पर उन्हें दोबारा जुड़वाने के लिए उपभोक्ताओं को दोबारा फीस भी भरनी होगी।
इस बारे में एसडीओ मनदीप कुंडू ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके तहत उनके द्वारा चार टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार लंबे समय से छापेमारी कर कनैक्शनो को काट रही है तथा रिकवरी भी कर रही है। कुंडू ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के भीतर 110 उपभोक्ताओ से 22 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पचास हजार से अधिक के 83 डिफाल्टरो को चयनित किया गया है जिनमें से 70 कनैक्शन काटे जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ ने बताया कि विभाग द्वारा 10 नवंबर तक पचास हजार से अधिक राशि के डिफाल्टर उपभोक्ताओ से रिकवरी व कनैक्शन काटने के अभियान चलाए गया था। जिसके तहत जेई मुकेश, विजेंद्र, प्रीतम एंव जोगिंद्र की टीमें बनाई गई है। जो लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होने बताया कि आगे अभियान के तहत दस हजार से अधिक राशि के उपभोक्ताओ से बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें