फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंस्टाग्राम विज्ञापन पर क्लिक करते ही दुकानदार के दो खातों से 1.57 लाख निकले

Wed, 07 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव सरवरपुर निवासी दुकानदार अशोक के मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखने के दौरान एप इंस्टॉल हो गई। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके एसबीआई और पीएनबी के खाते से चार लेनदेन में 1,57,490 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी है।
विज्ञापन

अशोक ने पुलिस को बताया कि वह कार और बाइक एक्सेसरीज की दुकान चलाता है। चार अक्तूबर को वह इंस्टाग्राम पर रील देख रहा था। इसी दौरान एक विज्ञापन आया। उसने विज्ञापन पर क्लिक किया तो मोबाइल फोन में एक एप इंस्टॉल हो गई। अशोक के अनुसार पांच अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया।
चार्ज करने के बाद मोबाइल फोन चालू किया तो खाते से रकम कटने के कई संदेश मिले। उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के खातों की स्टेटमेंट जांची। जांच में एसबीआई खाते से तीन लेनदेन में 64,490 रुपये और पीएनबी खाते से एक लेनदेन में 93,000 रुपये निकले मिले। दोनों खातों से कुल 1,57,490 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि किसी ने उसका मोबाइल फोन हैक कर दोनों खातों से रकम निकाली। उसने पांच अक्तूबर को 1930 पर कॉल कर नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में भी इस बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें