फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली नपा की पोल, कई जगहों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सोमवार रात हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेन बाजार, अनाजमंडी, टोहाना रोड, भगत सिंह चौक सहित कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह हुए जलभराव ने नगरपालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग : नाजर सिंह प्रेम कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, भीम कुमार, हेमराज आदि ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन को बरसात के सीजन से पहले निकासी नालों की सफाई करवा कर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाना चाहिए ताकि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि सीजन की पहली बरसात से ही जगह-जगह पर पानी जमा हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि नाले सफाई के अभाव में गंदगी से अटे पड़े हैं जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से समस्या का हल करने की मांग की है।
अनाज मंडी रोड पर गंदा पानी जमा होने आमजन के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड पर कई धार्मिक स्थल होने के कारण श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है लेकिन मंडी रोड पर पानी जमा रहने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं शीतला माता मंदिर के सामने से गली में सीवरेज के ओवरफ्लों होने से गली में पानी जमा होने से श्रद्धालुओं व अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें