फतेहाबाद। नशे को बंद करने के लिए सोमवार को गांव के बाबा धुनीनाथ मंदिर में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सभी ग्रामवासियों की ओर से निर्णय लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। मीटिंग में फैसला लिया गया कि ग्राम पंचायत का कोई सदस्य सरपंच, नंबरदार या गांव का कोई भी वकील गांव के किसी भी सदस्य, जिसके पास किसी भी प्रकार का कोई भी नशा पकड़े जाने पर जमानत या शनाख्त और किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं करेगा। इसका प्रस्ताव ग्राम पंचायत काजल हेडी द्वारा पारित किया जाएगा। उपरोक्त लिखित सदस्यों में से कोई भी सदस्य इस प्रस्ताव का उल्लंघन करेगा तो उस पर 5100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना राशि गोशाला में दान दी जाएगी।
नशा बेचने वालों को किया गया चिह्नित
गांव में नशा करने वाले और बेचने वाले लोगों को चिह्नित किया गया। उन सदस्यों में से कुछ सदस्यों को भी मीटिंग में बुलाया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि वह नशा बेचना और नशा करना बंद करे। अन्यथा ग्रामवासी कोई भी कड़ा कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे।
कमेटी में शामिल सदस्य
सरपंच भूपसिंह फौजी, विनोद लखोटिया प्रधान गोशाला, हवा सिंह वकील पूर्व सरपंच, रामसिंह कालीरावना पूर्व सरपंच, रंगलाल गोदारा पूर्व सरपंच, जगतपाल गोदारा, कृष्ण गोदारा, सुभाष डारा, राजीव गोदारा, रतन सिंह काली, सतीश गोदारा, सतेंद्र वकील, भगत सिंह गांधी, डॉक्टर देवीलाल भादू, अनिल लखेरा, मुकेश गांधी, नवीन कालवां, सुरेंद्र भादू, सुल्तान सिगड़, लालचंद नंबरदार, डॉक्टर धर्मपाल, सुभाष गोदारा, रोहताश टेलर, रामनिवास गांधी, लख्मीचंद शर्मा, सतपाल भादू, अनिल ईशरवाल कमेटी के सदस्य बनाए गए है।
नशे पर रोक के लिए हर रविवार को होगी मीटिंग
अगर गांव में कोई भी बाहरी या गांव का व्यक्ति नशा बेचते या नशा करते हुए दिखे तो इन कमेटी के किसी भी सदस्य को सूचित करें व आगे से गांव मे बढ़ रहे नशे पर काबू पाने के लिए हर रविवार को शाम पांच बजे गोशाला में मीटिंग की जाएगी। अध्यक्षता भूप सिंह फौजी सरपंच ने की। इस मीटिंग में मुख्य रूप से हवासिंह वकील पूर्व सरपंच, रामसिंह पूर्व सरपंच, विकास गोदारा समाजसेवी, जगतपाल गोदारा, सुभाष शर्मा, कृष्ण भाम्भु, धर्मपाल ज्याणी, नवीन कालवां, राजाराम कालवां,अनिल ईशरवाल, सितेंद्र ईशरवाल वकील, राजीव गोदारा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इस नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने में भगत सिंह गांधी व डॉक्टर देवीलाल भादू का योगदान रहा।