जाखल। जाखल की आरपीएफ ने जहां कुछ दिन पहले उद्यान आभा एक्सप्रेस में शराब तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया था वहीं अब अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में भी अवैध शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को काबू किया है। दोनों युवकों को खिलाफ पुलिस ने फतेहाबाद के आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें दंडित कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आरपीएफ पुलिस चौकी प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि अवध आसाम एक्सप्रेस में टोहाना के रविदास मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय दीपक व दूसरा युवक भी दीपक ही है जो ट्रेन में सफर कर रहे थे। पुलिस गश्त के दौरान दोनों युवकों पर शक हुआ तो उनके सामान की तलाशी ली गई। उनके बैग चेक किए गए तो उसमें से 79 शराब की बोतलों को बरामद किया गया। युवकों को तुरंत काबू कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह इसे पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे।