फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठ कॉलेजों में निर्धारित सीटों से आए दोगुना आवेदन, आधे रह जाएंगे एडमिशन से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शैक्षणिक स्तर 2019-20 में यूजी में दाखिले के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 28 जून को पूरी हो गई थी, वहीं कॉलेज परिसर में डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शनिवार शाम तक पूरी हो गई। जिले के सभी आठ कॉलेजों में आवेदन करने वाले अधिकतर बच्चों ने डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया है। लगभग सभी कॉलेजों में जहां आर्ट्स संकाय में दाखिले के लिए मारामारी दिखाई दे रही है, वहीं साइंस व कॉमर्स संकाय में इतना अधिक कंपीटिशन नहीं है। इतना ही नहीं कई कॉलेज को ऐसे हैं, जहां साइंस व कॉर्मस संकाय की कई सीटें खाली रहने की भी संभावना हैं, क्योंकि सीटों की संख्या से ही कम आवेदन आए हुए हैं। इन सबके बीच दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी। पहली लिस्ट जारी होने के बाद अगले 5 दिनों तक विद्यार्थी एडमिशन करवा सकेंगे। यहां बता दें कि जिन विद्यार्थियों ने तय समय सीमा में दाखिला नहीं करवाया वह सीट खाली मानी जाएगी तथा उसे दूसरी सूची में काउंट किया जाएगा। उधर पीजी कोर्स के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पीजी में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

किस कॉलेज में कितने आए आवेदन
एमएम कॉलेज फतेहाबाद
संकाय सीटें आवेदन
बीए 800 691
बीकॉम 290 628
बीएससी नॉन मेडिकल 160 129
बीएससी मेडिकल 60 129
राजकीय कॉलेज भूना
संकाय सीटें आवेदन
आर्ट्स 240 887
कॉमर्स 80 122
साइंस 40 32
आईजी कॉलेज टोहाना
संकाय सीटें आवेदन
आर्ट्स 480 1441
कॉमर्स 240 165
साइंस 205 365
खालसा कॉलेज रतिया
संकाय सीटें आवेदन
आर्ट्स 320 574
कॉमर्स 80 48
साइंस 40 36
महिला महाविद्यालय रतिया
संकाय सीटें आवेदन
आर्ट्स 320 445
कॉमर्स 80 55
राजकीय महाविद्यालय भट्टू
संकाय सीटें आवेदन
आर्ट्स 320 886
कॉमर्स 80 83
महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा
संकाय सीटें आवेदन
आर्ट्स 400 823
कॉमर्स 160 151
बीएससी नॉन मेडिकल 80 82
बीएससी मेडिकल 40 62
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80 21
दुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना
संकाय सीटें आवेदन
आर्ट्स 160 123
कामर्स 60 42
साइंस 80 08
यूजी फाइनल परिणाम लेट, पीजी कोर्सों के लिए नहीं हो रहे आवेदन
अभी तक चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूजी फाइनल का रिजल्ट जारी नहीं किया है। इसी कारण पीजी कोर्सों के लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन आने शुरू नहीं हुए हैं। बता दें कि पीजी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है तथा पहली मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी होनी है।
वेरिफिकेशन का काम पूरा, अब सूची का इंतजार: प्रिंसिपल
आवेदन का काम पूरा होने के बाद वेरिफिकेशन का काम भी पूरा हो चुका है। अब पहली कट ऑफ लिस्ट 2 जुलाई को आएगी, अभी तक यूजी फाइनल का रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण पीजी के लिए आवेदन आने शुरू नहीं हुए हैं। उम्मीद है जल्द ही यूजी फाइनल के परिणाम भी जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरुचरण दास, प्रिंसिपल, एमएम कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें