फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंस मार्केट में रेहड़ियां हटाकर जेसीबी से कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेेहाबाद। हंस मार्केट में शुक्रवार दोपहर को पुलिस बल के साथ नगर परिषद की टीम पहुंची। इस दौरान वहां लगी रेहड़ियों को हटाकर जेसीबी से सफाई का काम शुरू किया गया। करीब पौने घंटे तक साफ-सफाई चलती रही। बता दें कि हंस मार्केट में खाली जगह पर कई सालों से लोग रेहड़ियां लगाकर अपना कारोबार कर रहे हैं। वहीं रेहड़ियों के पीछे काफी गंदगी पड़ी हुई थी। ऐसे में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। वहां से रेहड़ियां हटाई गई। वहीं मार्केट में रेहड़ी लगाने वाले लोगों का कहना है कि वह पिछले कई सालों से यहां रेहड़ी लगा रहे है। ऐसे में उन्हें वहां से हटाया गया है। इससे हमारा काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
हंस मार्केट बनने से पहले मैं यहां रेहड़ी लगा रहा हूं। हमें रेहड़ी लगाने के लिए जगह नहीं दी जा रही है। हमारी नगर परिषद से मांग है कि हमें कही दूसरी जगह रेहड़ी लगाने के लिए जगह दिलाई जाए।
- रामस्वरूप
वर्जन
10 साल से रेहड़ी लगा रहा हूं। यहां से रेहड़ी हटाकर काम प्रभावित किया जा रहा है। यदि हमें यहां रेहड़ी नहीं लगाने देते तो नगर परिषद हमारे लिए कही ओर जगह की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें