फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप अध्यक्ष के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। तनख्वाह मिलने के आश्वासन पर नगर परिषद कर्मचारियों ने पहले ही दिन धरना उठा लिया और काम पर लौट गए। कर्मचारियों का साफ कहना है कि यदि उन्हें सोमवार को तनख्वाह नहीं मिली तो वह आगे की रणनीति तैयार करेंगे। हालांकि दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में रोष बना है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने बुधवार को काम बंद कर धरना देने का फैसला लिया था। लेकिन वीरवार दोपहर एक बजे नगर परिषद के अध्यक्ष दर्शन नागपाल धरने पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि सोमवार को हर हालत में उन्हें दो माह का वेतन दिला दिया जाएगा। उधर अध्यक्ष नागपाल का कहना है कि ईओ जितेंद्र सिंह चंडीगढ़ में जरूरी मीटिंग में चले गए, वरना कर्मचारियों को आज ही वेतन दिला देता। इस मौके पर आत्माराम, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य कर्मचारी थे।
धरना खत्म करने के बाद कार्यालय में सुचारू रूप से चला काम
सुबह 10 बजे नगर परिषद में कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया लेकिन दोपहर को अध्यक्ष से मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना उठा लिया। उसके बाद कार्यालय में सुचारू रूप से काम चलता रहा। कार्यालय में आने वाले लोगों के सभी काम किए गए। वहीं बुधवार से कर्मचारियों की ओर से दिए जा रहा धरने के कारण कामकाज ठप पड़ा था।
विज्ञापन

यह था मामला
नगर परिषद में काम कर रहे 35 कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा था। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी आ रही थी। बीते बुुधवार से कर्मचारियों ने तनख्वाह देने की मांग को लेकर धरना देने का फैसला लिया था। लेकिन अब अध्यक्ष से मिले आश्वासन के बाद सभी कर्मचारियों ने धरना खत्म कर काम करने का फैसला लिया।
वर्जन
हमें दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में कर्मचारियों ने धरना देने का फैसला लिया था। हमारी मांग जायज है। अब सोमवार को अध्यक्ष ने तनख्वाह दिलाने की बात कही है। उसके बाद सभी कर्मचारी धरने से उठ गए।
- देवेंद्र कुमार, सेवादार
वर्जन
हमारी ओर से धरना समाप्त कर दिया गया है। कार्यालय भी सुचारू रूप से काम किया जा रहा है। सोमवार को तनख्वाह देने की बात कही जा रही है। यदि उसके बाद भी नहीं मिली तो हमारी ओर से आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
अशोक कुमार, सेवादार
वर्जन
सोमवार को हर हालत में कर्मचारियों को दो माह की तनख्वाह मिल जाएगी। वहीं कर्मचारियों के काम नहीं करने की शिकायत आ रही थी। उन्हें इस बारे में चेताया गया है कि अब कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

- दर्शन नागपाल, अध्यक्ष, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें