फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, 16 वर्षीय लड़की मलबे में दबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण टोहाना रोड पर स्थित सैनी मोहल्ला में एक मकान की छत गिर गई। इससे मकान में सोई 16 साल की लड़की मलबे में दब गई, जिसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। गनीमत रही कि लड़की छत के नीचे गिरकर दब जाने के बावजूद भी सही सलामत निकल आई। हालांकि लड़की को हल्की खरोंचे आई, जिसका निजी चिकित्सक से उपचार करवाया गया। इस हादसे में घर का सारा सामान मलबे के नीचे दबकर टूट फूट गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काका सिंह पुत्र ईस्सर सिंह निवासी वार्ड नंबर-4 सैनी मोहल्ला का परिवार घर में सोया हुआ था। बताया गया है कि बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई थी, जो सुबह 6 बजे अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। मकान के मालिक काका सिंह ने बताया कि कमरे में पत्नी व दो बेटियां कमलप्रीत व चरणजीत सोई हुई थीं और वह खुद साथ वाले कमरे में सोया हुआ था। बुधवार सुबह उसकी पत्नी उठकर रसोई में खाना बनाने चली गई व छोटी बेटी चरणप्रीत कौर थोडी देर पहले ही कमरे से उठकर बाहर आई थी की अचानक कमरे की छत एकदम नीचे गिर गई व छत गिरने से कमरे में सोई कमलप्रीत कौर (16) मलबे के नीचे दब गई। जिसे परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से सही सलामत बाहर निकाल लिया। काका सिंह ने बताया कि छत का मलबा गिरने से मकान में रखे टीवी, पंखा, बर्तन, बेड, कुर्सियां आदि सारा सामान दबकर टूट गया। काका सिंह व उसके पड़ोसियों ने बाद में रतिया तहसीलदार को एक ज्ञापन देकर मेहनत मजदूरी करने वाले काका सिंह की आर्थिक सहायता करने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें