फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी और कूलर, छह लाख रुपये जुर्माना ठोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की शहरी टीम ने शनिवार को पुराने तहसील चौक क्षेत्र में बिजली चोरों पर छापा मार कर करीब छह लाख रुपये का जुर्माना ठोका। निगम की टीम ने छह लोगों पर जुर्माना किया है, वे सभी डायरेक्ट कुंडी लगाकर अपने घरों में एसी और कूलर चला रहे थे। इसके कारण लोड अत्यधिक हो गया। निगम की टीम ने इन सभी बिजली चोरी के आरोपियों को नोटिस जारी कर सोमवार तक जुर्माना भरने को कहा है। फिलहाल सभी के बिजली कनेक्शन काटकर मीटर जब्त कर लिए गए हैं। निगम के एसडीओ धीरज झोरड़ ने बताया कि शहर में इस तरह का अभियान अभी जारी रहेगा और किसी को भी बिजली चोरी की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली निगम के शहरी कार्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में खासकर पुरानी तहसील चौक में अनेक लोगों ने डायरेक्ट कुंडी लगाकर रखी है और घरों में एसी आदि चला रहे हैं। जिसके कारण न केवल निगम का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोड बढ़ने के चलते अन्य घरों में बिजली की वोल्टेज भी कम ज्यादा हो रही है।
एसडीओ ने किया टीम का गठन
इस पर निगम के एसडीओ धीरज झोरड़ ने एक टीम का गठन किया। इस टीम में जेई गोपाल चंद, झंटा राम, फोरमेन बेहरा राम, सुरेश कुमार, परमजीत व अजय शामिल थे। इन्होंने सबसे पहले लाजपत नगर में प्रेम प्रकाश पुत्र शिवदयाल के घर छापामार कार्रवाई की जहां पर वीडियो बनाकर उसके घर का लोड जांचा गया। प्रेम प्रकाश के घर 6.9 किलोवाट लोड पाया गया जबकि विभाग की ओर से उसे दो किलोवाट लोड ही स्वीकृत था। इस पर निगम ने उसे डेढ़ लाख रुपये का जुर्माने का नोटिस थमाया है। इसी तरह मोहल्ला रामनिवास में इंद्रपाल के घर 6.5 किलोग्राम लोड पाया गया जबकि विभाग की ओर से लोड की जांच करके डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद निगम की टीम पूर्व विधायक बलबीर सिंह के मोहल्ले में पहुंची जहां पर एक घर में डायरेक्ट कुंडी लगी हुई थी। यहां पर सात हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। यहां पर सात हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। मोहल्ला लोकनायक में जमीयत राम के घर छापे में वहां पर लोड 4.4 किलोवाट पाया गया जबकि स्वीकृत कम था। विभाग ने इसे एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माने का नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

मीटर किसी और के नाम, रह रहा कोई और
मोहल्ला रामनिवास में चेतनदास के नाम से मीटर लगा हुआ था जबकि उस मकान में कपिल नामक व्यक्ति रह रहा था। विभाग ने वहां का किलोवाट लोड जांचा तो वो एक किलोवाट मिला। उसे 32 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी तरह एमसी कॉलोनी में निगम की टीम पहुंची जहां पर शिवपाल पुत्र कुरडाराम के घर 6.6 किलोवाट का लोड पाया गया। निगम की टीम ने इन पर 1.53 लाख रुपये का जुर्माना किया।
वर्जन
स्वीकृत लोड के बिना किसी का लोड अधिक पाया गया तो उसे भी जुर्माना लगाया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं से निवेदन है कि वे बिजली चोरी छोड़कर अपने कम लोड को अधिक लोड में स्वीकृत करवा लें।
विज्ञापन

- धीरज झोरड़, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें