फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवान ने मुश्किल समय में पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा : जिलाध्यक्ष कैरों

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वरिष्ठ इनेलो नेता अभय चौटाला ने इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के बीजेपी में शामिल होने पर सिर्फ इतना कहा कि इसका कारण तो दौलतपुरिया ही बता सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि हाल-फिलहाल में उनकी विधायक दौलतपुरिया से कोई बात हुई तो अभय चौटाला ने साफ इंकार करते हुए कहा कि विधायक ने उनसे कोई बात नहीं की। फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को अभय चौटाला का सबसे खास माना जाता रहा है, पिछले दिनों इनेलो के विघटन के दौरान भी बलवान दौलतपुरिया ने अभय सिंह का साथ नहीं छोड़ा था। लेकिन लोकसभा चुनावों में इनेलो की करारी शिकस्त ने अभय चौटाला के सबसे खास सिपहसलाहकार को भी उनसे नाता तोड़ने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

यह खबर हम सबके लिए काफी स्तब्ध करने वाली है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने मुश्किल समय में अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं की पीठ में छुरा घोंपा है। जिस पार्टी ने उन्हें टिकट दी, जिन कार्यकर्ताओं ने दिनरात मेहनत करके इतने मुश्किल चुनाव में उन्हें जीत दिलवाई, उन्हीं से धोखा कर बलवान सिंह राजनीति में आगे कामयाब नहीं हो सकेंगे। -बलविंद्र सिंह कैरों, इनेलो जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें