फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा सरकार बनने पर फतेहाबाद को देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने फतेहाबाद पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने फतेहाबाद को अगले कार्यकाल में निश्चित मेडिकल कॉलेज की सौगात देने का वादा किया है। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी में शामिल हुए इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को न तो सीएम के साथ बैठने का मौका मिला और न ही कार्यक्रम को संबोधित करने का। एमएम कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां मौजूदा कार्यकाल में एफसीआर फैक्टर यानि फूड, क्लॉथ और रेजीडेंस के साथ-साथ बीएसपी फैक्टर यानी बिजली, सड़क और पानी पर अपनी सरकार की कामयाबियां गिनाई तो अगले कार्यकाल के लिए अभी से खुलासा कर दिया कि अगली बार सरकार बनी तो शी फैक्टर यानी सिक्योरिटी, हेल्थ और एजुकेशन पर सरकार का मुख्य फोकस रहेगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से वादा, दोबारा सरकार बनने पर 2022 तक प्रत्येक परिवार के सिर पर छत होगी पक्की
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने वादा किया कि दोबारा सरकार बनने पर 2022 तक प्रत्येक परिवार के सिर पर पक्की छत होगी। अगले तीन माह में पांच हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी और हर लंबित काम पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग हर गांव तक 24 घंटे पहुंचा दी है।
सीएम ने किसानों से की धान का रकबा घटाने की अपील
इस मौके पर भूमिगत जलस्तर के लगातार गिरते स्तर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर से धान उत्पादक किसानों से धान का रकबा घटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक किलो चावल के उत्पादन पर तीन हजार लीटर पानी का दोहन होता है। इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगले पांच साल में सरकार का फोकस सरकारी स्कूलों की हालत और बेहतर करने पर रहेगा ताकि अफसरों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ें और वहां एडमिशन ना मिले तो जाकर प्राइवेट स्कूलों की ओर देखें।
विज्ञापन

सुभाष बराला और सांसद सुनीता दुग्गल ने भी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित : इससे पहले बोलते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने संबोधन के दौरान जहां खुद बीजेपी कार्यकर्ताओं को नमन किया, वहीं उन्होंने स्टेज के आगे पंडाल में बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए मंचासीन मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं से तालियां बजवाई। सांसद सुनीता दुग्गल ने भी जोरदार ढंग से भाषण देते हुए सिरसा संसदीय क्षेत्र की आवाज संसद में उठाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा दुग्गल ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता सिरसा क्षेत्र से नशे को दूर करने की रहेगी। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने किया।
बराला व सीएम ने पटका पहनाकर किया विधायक का स्वागत, लेकिन नहीं मिला बोलने का मौका
समारोह के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी का पटका पहनाकर इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मोलूराम रूल्हानियां को बीजेपी में शामिल करवाया। कार्यक्रम में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया सीएम मनोहर लाल के पहुंचने से आधा घंटा पहले ही मंच पर पहुंच गए थे। हालांकि उन्हें ना तो मुख्यमंत्री के साथ बैठने का मौका मिला और ना ही कार्यक्रम को संबोधित करने का। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने संबोधन में दो बार व सीएम मनोहर लाल ने एक बार विधायक दौलतपुरिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें