फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : हर जगह होगी बाइक पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में घूमेंगे पुलिसवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। होली और फाग के त्योहार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के उद्देश्य से जिले की पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए है। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ पुलिस विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। त्योहार के दिन हर नियमित अंतराल के बाद सभी पीसीआर व मोटरसाइकिल राइडर हर क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। थानों के अंतर्गत अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों की भी पहचान कर ली गई है। ऐसे क्षेत्रों पर भी साधारण वर्दी में पुलिस कर्मी पैनी निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

पटाखे वाली बाइकों पर रखी जाएगी नजर
एसपी ने बाइक चालकों को चेतावनी दी है जो अपने बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाजें निकालने वाले सावधान हो जाएं। ऐसे बाइक देखते ही इंपाउंड करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी प्रवेक्षण अधिकारियों व सभी थानों प्रबंधकों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में शरारती तत्वों पर निगरानी रखने व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। होली व फाग के त्योहार पर किसी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित पुलिस सुरक्षा प्रबंध किए गए है। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने जिलावासियों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली व फाग त्योहार मनाने के आह्वान करते हुए कहा कि इस दिन ऐसे रंगों का प्रयोग किया जाए जो त्वचा व आंखों को नुकसान पहुंचाने वाला ना हो। इसके अतिरिक्त कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने में आमजन पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें