फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने कुपोषण को जड़ से समाप्त करने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। उपायुक्त डा जेके आभीर ने आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स, हेल्पर तथा स्वास्थ्य विभाग की एएनएम से जिला में कुपोषण को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया है। देशभर की आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स, हेल्पर तथा स्वास्थ्य विभाग की एएनएम के साथ प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न योजनाओं के द्वारा कुपोषण की समस्या को समाप्त करने के लिए व्यापक कार्य-योजना के तहत अभियान छेड़ा जाए।
विज्ञापन

डा आभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ठिगनेपन, जन्म के समय नवजात शिशु के वजन में कमी, रक्त की कमी, भोजन में पोषक तत्वों का असंतुलन आदि के निवारण हेतु व्यापक स्तर पर कुपोषण मुक्त भारत अभियान चलाया जायेगा। इस योजना से लगभग 10 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें