फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना के धौलू के डीडीओ के विरूद्ध कार्यवाही की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों की मांगों को लेकर डीईईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान विकास टुटेजा के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई से मिला और मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के मुख्य राज्य सलाहकार देवेन्द्र दहिया, राज्य कानूनी सलाहाकार दलीप बिश्नोई, जिला महासचिव विनोद मूण्ड आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी के समक्ष शिक्षकों की मांगों को विस्तार से रखते हुए इनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में संघ ने मांग की है कि प्राथमिक शिक्षकों की नवीन वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी की जाए। वर्ष 2017 में नियुक्त नियमित शिक्षकों में से लगभग 40-50 शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर दी थी लेकिन उन्होंने डेढ़ महीने कार्यालय में उपस्थिति देकर कार्य किया, उनका डेढ़ माह का वेतन निकलवाया जाए। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान लगाई जाने वाली रिमेडियल कक्षाओं का भी संघ ने विरोध करते हुए इस फैसले को रद्द करने की मांग की। संघ प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 2017 में नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की वेतन वृद्धि जनवरी में लगाई जानी थी जिसमें कई डीडीओ लापरवाही कर रहे हैं। विशेषकर भूना के धौलू के डीडीओ के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। बिजली बिलों व कंटेजेंसी की राशि प्राथमिक स्कूलों के लिए शीघ्र जारी की जाए। पार्ट टाईम कर्मचारियों की स्वीकृति व बजट जारी होने पर भी विभाग नियुक्ति की अनुमति नहीं दे रहा है। इनके न होने से स्कूलों में सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी है और बच्चों से यह कार्य करवाया जा रहा है। संघ ने डीईईओ से इन मांगों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें