फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव बड़ोपल के पास हाइवे पर मंगलवार सुबह एक कार का टायर फट गया, जिस कारण कार डिवाइडर से टकराते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का निवासी राहुल की पत्नी गर्भवती है। वह सिरसा में अपने मायके रह रही है। राहुल अपनी कार से पत्नी को मिलने के लिए सिरसा जा रहा था। जैसे ही वह गांव बड़ोपल के पास पहुंचा तो उसकी कार का टायर फट गया। जिससे कर अनियंत्रित होकर ग्रिलों से टकराती हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा टूट गया और सभी टायर निकल गए। हादसे में कार चालक राहुल बाल-बाल बच गया। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें