फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने दिलाई लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने दिलाई लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ
विज्ञापन

जिला में जीरो विजन पर किया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जीवन है तो सब कुछ है। इसलिए जीवन को बनाए रखने के लिए व बेहतर ढंग से जीवन व्यापन करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी होना अत्यन्त आवश्यक है ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से हम बच सके। यह बात उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने शनिवार को सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा के तहत स्थानीय महाराज अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित स्कूली बच्चों व जनसमूह से कही।
उन्होंने कहा कि जिला में कोई भी सड़क दुर्घटना न घटे, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाए। स्कूली बच्चों के साथ-साथ जिला के सभी नागरिकों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों बारे जागरूक किया जाए। उपायुक्त ने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी शिक्षण संस्थाओं में यह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ उनमें छूपी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए नाटक टीम भी तैयार करवाई जाएगी, ताकि वे नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे बेहतर ढंग से जानकारी दे सके। डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने तथा वापिस घर पहुंचाने के लिए सुरक्षा स्कूल वैन पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभाग जीरो विजन पर काम करें। उपायुक्त ने जिला में ट्रैफिक पार्क बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जिला के सभी गांवो व शहरों को रोल मॉडल के रूप में भी विकसित करें। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि परिवहन विभाग हरियाणा द्वारा शुरू की गई यह यात्रा प्रदेशभर के लोगाें काके जागरूक करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सम्मानित भी किया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा थीम पर संस्मरण, समाचार, कहानी लेखन प्रतियोगिता, नाट्य प्रस्तुति, डोक्यूमेंटरी प्रदर्शन, स्थानीय सड़क दुर्घटना बिंदुओं की केस स्टडी तथा सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ का वक्तव्य आदि करवाया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा परिषद के कलाकारों द्वारा ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ तथा ‘यमराज-जीवनदान’ नाटक का मंचन किया गया। दर्शकों ने इन नाटकों की प्रशंसा। कार्यक्रम में डीएसपी गुरदयाल सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर हरियाणा सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य राजीव रंजन, सीएमओ डॉ. मनीष बंसल, एक्सईन एचएल मित्तल, प्राचार्य सीके मिश्रा, निरीक्षक बहादुर सिंह, संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सड़क सुरक्षा कमेटी के सदस्य व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
11 सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा पर स्थानीय महाराज अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह।
12 सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा कार्यक्रम के दौरान नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें