फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति का एटीएम बदल निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। शहर में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदल कर राशि निकलवाने का मामला प्रकाश में आया है। शहर पुलिस चौकी में शिकायत देते हुए मनजीत सिंह ने बताया कि उसका खाता इलाहाबाद बैंक में है और बुधवार दोपहर को वह पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने के लिए गया था।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि जब वह पैसे निकलवा रहा था तो वहां पर एक अन्य युवक खड़ा था तो उसने उसे बातों में लगा लिया और हिंदी में ही कोड नंबर अंकित करने की बात करते हुए उसकी मौजूदगी में ही उसने अपने खाते से 200 रुपये निकलवा लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त युवक ने ही उसके एटीएम कार्ड से नंबर अंकित किया था और बाद में उपरोक्त कार्ड उसे दे दिया। कुछ दूरी पर जाने के पश्चात जब उसने उक्त कार्ड को देखा तो वह पुराना था, जिसके पश्चात उसे संदेह हो गया और वापस बैंक में आ गया। पीड़ित युवक ने बताया कि जब वह एटीएम रूम में पहुंचा तो वही व्यक्ति वहां पर खड़ा था और उसके समक्ष जब कार्ड बदलने की बात कही तो आनाकानी शुरू कर दी और कार की तरफ बढ़ गया। आरोप लगाया कि कार पर सवार होकर उक्त युवक फरार हो गया और उसके पश्चात जब उसने खाते में देखा तो 4500 रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस के समक्ष उक्त युवक ने कार का नंबर देते हुए सीसीटीवी कैमरों से युवकों की पहचान करने की बात कही है। पुलिस ने इस मामले को लेकर टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें