फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वाक पर निकले सीएम ने खटखटाया पुराने दोस्त का दरवाजा, परिजन अचंभित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पूर्व विधायक बलबीर सिंह और उनके परिवार के लिए 9 दिसंबर की सुबह एक यादगार सुबह बन गई, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अचानक से उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे पूर्व विधायक बलबीर सिंह के घर जाकर उनके दरवाजे की घंटी बजाई, तो दरवाजा खोलने आए उनके पुत्र रणबीर चौधरी मुख्यमंत्री को अपने द्वार पर पाकर हैरान रह गए। दरअसल पूर्व विधायक एवं हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही बलबीर सिंह सीएम के पुराने दोस्त हैं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।
शनिवार अलसुबह हैरीटेज पार्क में वाक करते समय यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पता चली तो वे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को लेकर उनका कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंच गए। लगभग आधा घंटा तक उन्होंने पूर्व विधायक बलबीर सिंह के साथ बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, जिला प्रभारी मुकेश गौड़, सिरसा लोकसभा निगरानी समिति संयोजक भारत भूषण मिढ्ढा, प्रवीण जोड़ा एडवोकेट, जोनी खट्टर, अनिल सिहाग, धन्नज्य अग्रवाल, मंजीत शर्मा, कंवल चौधरी, अभिषेक, जतिन आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें