फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग द्वारा कार्यवाही के विरोध में भड़का सामाजिक चिकित्सक संघ, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते द्वारा प्रदेश भर में की गई झोलाछाप चिकित्सकों पर छापेमारी के विरोध में सामाजिक चिकित्सकों का संगठन भी विरोध में खड़ा हो गया है। रविवार को सामाजिक चिकित्सक महासंघ के बैनर तले झोलाछाप चिकित्सकों ने टोहाना में एक बैठक कर सरकार की इस कार्यवाही को अनुचित करार दिया है। इतना ही नहीं, संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें ना मानी गई तो वो प्रदेशस्तरीय आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा हाल ही में की गई कार्यवाही में जिन चिकित्सकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उन मामलों को भी वापिस लेने की मांग सामाजिक चिकित्सकों ने की है।
विज्ञापन

इस बैठक को संबोधित करने के लिए मुख्य रूप से हिसार से उमेद खन्ना पहुंचे। उमेद खन्ना ने कहा कि सरकार ये दमनकारी अभियान चला रही है। सरकार उनकी मांगो को तुरंत प्रभाव से माने नही तो संगठन पीछे नही हटेगा। खन्ना ने कहा कि सरकार सीएम फ्लाइंग का नाम लेकर नजायज तौर पर तंग कर रही है। उन्होने कहा कि पूरे देश में सीसीआई के अनुसार 57 प्रतिशत दूर-दराज के इलाके में आरएमपी चिक्तिसक करते है। सरकार अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सरकार के कर्मी मरीज के पेट में कैंची छोड देते है लेकिन आएमपी आयुवैदिक पद्धति को जीवित रखे हुए है। इस अवसर पर कुशल मंच संचालन कर्मवीर लांम्बा ने किया । बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सुमेर यादव, सिरसा जिला प्रधान लखविंदर सिंह जम्मू, तरसेम मुवाल, रमेश गुलाटी, प्रधान टोहाना गुरमुख सैनी, दलबीर पिरथला, कर्मवीर लांम्बा, महावीर धारसूल, हरपाल साधनवास, प्रेम भोडी, दीपक समेन, महावीर जमालपुर, विकास मलिक, महावीर सैनी, सुशील भोंसले, अशोक कुमार, बलवान सैनी सहित भारी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को उपमंडल अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंन्त्री हरियाणा सरकार, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सुभाष बराला, मानवाधिकार कौंसिल को अपनी मांगों के समर्थन में पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें