फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप की बैठक में नहीं पहुंचे प्रधान, बैठक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के लिए नगर परिषद की बैठक में नहीं पहुंचे प्रधान, रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। नगर परिषद द्वारा शहर के विकास कार्यों को लेकर वीरवार को साधारण बैठक का आयोजन किया जाना था, जिसको लेकर पार्षदों की ओर से तैयारी की गई थी। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और नगर परिषद के प्रधान के न आने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अब यह बैठक आगे बुलाई जाएगी। नगर परिषद की इस बैठक में 18 मुद्दों के तहत विकास कार्य करवाने का तैयार एजेंडे पर चर्चा की जानी थी।
नगर परिषद की इस मीटिंग में 18 मुद्दे रखे जाने थे। जिनमें सेक्शन-35 के तहत करवाए गए विकास कार्यों बारे सदन को अवगत करवाने, नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पड़ी मिट्टी व मलबा आदि को जेसीबी से हटाने व उसके खर्च की स्वीकृति बारे, क्षेत्र में चल रही दूध डेयरियों का शहर से स्थानातंरण करने बारे, नंदीशाला के लिए जगह उपलब्ध करवाने बारे, कूड़े के हेतू भूमि बारे, 24 दिसंबर 2016 से 12 अक्तूबर तक नियमानुसार मलकीयत तब्दील की हुई प्रापर्टियों की पुष्टि बारे, पहले लगाए गए नए खाली प्लाट, दुकान, मकान नंबरों की पुष्टि करने बारे आदि शामिल थे। मीटिंग में तय समय पर कई पार्षद पहुंच गए, लेकिन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जींद गए हुए थे और नगर परिषद के प्रधान मीटिंग में नहीं पहुुंचे। जिस कारण मीटिंग को रद्द करना पड़ा। अब मीटिंग के लिए अगली तारीख सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद की बैठक को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी के जींद में बैठक में होने के चलते नहीं आ पाए। नप प्रधान कुलदीप सिंह के अचानक कहीं काम जाने के चलते बैठक को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें