फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर पर दर्ज झूठे मुकदमे किए जाएं रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर पर दर्ज झूठे मुकदमे किए जाएं रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिले के गांव बादलगढ़ में आंगनबाड़ी वर्कर मलकीत कौर पर चुनावी रंजिश के तहत झूठे मुकदमे रद्द करवाने को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। उन्होंने और वर्कर पर घर में घुसकर रिवाल्वर के साथ हमला करने वाले सरपंच के देवर केवलकृष्ण पर मुकदमा दर्ज कर करवाने की मांग भी इस दौरान एसपी से की। एसपी ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला संयोजक सुनीता झलनियां और रतिया ब्लॉक प्रधान मलकीत कौर ने कहा कि गांव में चुनावी रंजिश के तहत आंगनबाड़ी वर्कर को झूठा फंसाया गया है। गांव में सरपंच महिला है। उसका देवर केवल कृष्ण स्वयं सरपंच होने की बात करता है। सरकार के सारे काम केवलकृष्ण देख रहा है। उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को रात करीब आठ बजे केवलकृष्ण आंगनबाड़ी वर्कर के घर पिस्तौल लेकर आया और मारने की धमकी दी। वर्कर ने इसकी शिकायत रतिया थाने में की थी। लेकिन, कृष्ण ने वर्कर पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन की जिला संयोजक सुनीता झलनियां, मलकीत कौर, पिंकी रानी बबनपुर, किरणपाल कौर बाड़ा, सीटू जिला उपप्रधान रमेश जाण्डली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें