फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में निर्माण कार्यों में मिली गड़बड़ी, जेई को काम से हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
रतिया रोड पर सड़क निर्माण व ड्रेनेज सिस्टम निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर टोहाना निगरानी कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को मौके का निरीक्षण किया।
इस दौरान मामले की जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य में काफी अनियमितताएं बरती जा रही थी। निगरानी कमेटी के सदस्यों के बुलावे पर कार्यकारी अभियंता जगसीर सिंह व एसडीओ राहुल चहल मौके पर पहुंचे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जेई से भी जवाब-तलबी की गई, जबकि कार्यकारी अभियंता ने किए गए कार्य को तुरंत उखाड़कर दोबारा से बनवाने के निर्देश जारी किए। इतना ही नहीं, इस काम में लगे जेई मोनू को हटाकर दूसरे जेई को ये काम सौंपे जाने का आश्वासन भी अधिकारियों ने निगरानी कमेटी के सदस्यों को दिया।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य ईश्वर नैन ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि रतिया रोड पर निर्माण कार्य में गड़बड़ी हो रही है। जिसके बाद उनके साथ नरेंद्र गर्ग, सुरेंद्र रैहनवाली ने मौके पर पहुंचकर काम की जांच की। कमियां पाए जाने पर जांच करते हुए इसे उखाड़ कर दोबारा बनाने के आदेश दिए हैं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन सरकार देने का कार्य कर रही है तथा भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


आठ करोड़ की लागत से टोहाना से कुलां तक का फोरलेन का काम चल रहा है। 32 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम का कार्य चल रहा है। शिकायत के बाद निगरानी कमेटी एवं एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर काम बारे जांच की है तथा ठेकेदार को आदेश दिए हैं कि काम को ठीक से करवाया जाए।
राहुल चहल, एसडीओ


निर्माण कार्यों में मिली गड़बड़ी, जेई को काम से हटाने के निर्देश
निगरानी कमेटी ने पकड़ी नाले के पास ड्रेनेज सिस्टम में बरती जा रही अनियमितता
चार इंच सीमेंट की जगह डाली जा रही थी एक इंच सीमेंट


12एफटीबीपी19 : टोहाना में ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण पर मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचे एक्सईन, निगरानी कमेटी सदस्य एंव अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें