फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मनसागर धाम मेले में 150 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Sat, 07 Nov 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दिवाली पर आयोजित मेले को लेकर सजाया गया बाबा मनसागर मंदिर। संवाद
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव ढिंगसरा के समीप स्थित मनसागर धाम में रविवार को लगने वाले मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें 50 महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

भट्टू कलां थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मेला स्थल के नजदीक पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा दो स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी तथा दो स्थानों से यातायात का रूट डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद से भट्टू कलां आने वाले वाहनों के लिए मेहूवाला के रास्ते रूट निर्धारित किया गया है ताकि भट्टू कलां-फतेहाबाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम रहे और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि दिवाली के दौरान भट्टू कलां शहर के बाजारों में भी खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में आमजन से अपील है कि वे सड़क पर अपने वाहन खड़े करके खरीदारी न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़े पाए जाने पर उनके चालान किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और पुलिस प्रशासन के निर्देशों की पालना करने की अपील की।

दिवाली पर आयोजित मेले को लेकर सजाया गया बाबा मनसागर मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें