फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद व भूना में मिठाई के 15 सैंपल लिए

Mon, 02 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मिठाइयों के सैंपल लेते हुए अ​धिकारी स्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फतेहाबाद और भूना में मिठाइयों की दुकानों से 15 सैंपल लिए। इनमें भूना से 12 और फतेहाबाद से तीन नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एफएसओ रवि राठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने खोया, नारियल बर्फी, गुलाब जामुन, मिल्क केक, खोया बर्फी, रसगुल्ला, खोया पेड़ा और पेठा के नमूने लिए। विभाग की कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हलचल रही।
विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

-
मिलावटी मिठाइयां सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि मिलावटी मिठाइयों में घटिया गुणवत्ता वाले दूध, खोया, तेल, कृत्रिम रंग और अन्य हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इनके सेवन से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक हानिकारक रसायनों के संपर्क में रहने से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें