फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यालय की छुट्टी से 15 मिनट पहले स्कूल गेट से टकराया ट्रॉला

Mon, 11 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव अयाल्की में स्कूल की दीवार से टकराया ट्राला स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में सोमवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब रतिया की तरफ से फतेहाबाद जा रहे तेज रफ्तार ट्रॉला ड्राइवर ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे के समय गेट के पास कोई छात्र या स्कूल स्टाफ मौजूद नहीं था जिससे जनहानि टल गई।
विज्ञापन


हालांकि हादसे में स्कूल का मेन गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बिजली की तार भी ढीली हो गई। हादसा छुट्टी होने से 15 मिनट पहले हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इसी गेट से तीन स्कूल के बच्चे निकलते हैं। इस गेट से मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय प्राइमरी स्कूल के बच्चे निकलते हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रॉला ड्राइवर रतिया से फतेहाबाद की ओर जा रहा था। गांव के स्कूल के पास बने ब्रेकर पर पहुंचते ही ट्रॉले का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित हो सीधे स्कूल के मुख्य गेट में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंक्रीट का बना गेट टूटकर बिखर गया। गेट के पास पेड़ से टकराकर ट्रॉला रुक पाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्कूल के कार्यकारी प्राचार्य दलीप ने बताया कि हादसे के बारे में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें