फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिकार्ड तोड़ एक दिन में कोरोना संक्रमण के 149 नए मामले आए सामने, आंकड़ा 1600 के पार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज 100 के करीब मिल रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1700 के पार हो गया है। जिले में आज 149 मामले कोरोना के आए हैं। वहीं जिले में एक की मौत भी कोरोना से हो गई। वहीं 977 मरीज इससे ठीक भी हो चुके हैं। सोमवार को फतेहाबाद के शहर थाना पुलिस कर्मचारी, सिविल सर्जन कार्यालय कर्मचारी और बीघड़ रोड पर डॉ.धूड़िया वाली गली में नौ संक्रमित मरीज समेत रिकार्ड तोड़ 149 नए केस सामने आए हैं। 31 मरीजों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। इसके अलावा 35 मरीजों की हिसार कार्यालय से रिपोर्ट आई है। 27 ऐसे लोगों की पुष्टि हुई है जिन्होंने हिसार की प्राइवेट लैब में जांच करवाई थी और कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आठ ऐसे मरीज मिले हैं जिन्होंने हिसार नागरिक अस्पताल में जांच करवाई थी। इन 35 मरीजों का आंकड़ा जिले में दर्ज किया गया है। वहीं फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ भी संक्रमित हो गई है। इसके अलावा रतिया की गत्ता फैक्टरी में भी 25 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद की आरके कॉलोनी निवासी पांच वर्षीय बालक, गुरनाम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक, लाजपत नगर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है। अल्फा सिटी निवासी बुजुर्ग दंपति, भीमां बस्ती निवासी 21 वर्षीय युवक, फूलां निवासी 38 वर्षीय महिला, गांव बनगांव निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। शहर थाना फतेहाबाद में तैनात पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। फतेहाबाद के योग नगर निवासी 36 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। बीघड़ रोड पर डॉ.धूडिय़ा वाली गली में 9 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें 57 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय तीन युवक, 35 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय दो बुजुर्ग, 14 वर्षीय लड़की शामिल है। टोहाना के निजी अस्पताल का 32 वर्षीय डॉक्टर, वार्ड नंबर 19 निवासी 33 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय महिला, डांगरा रोड निवासी 35 वर्षीय युवक, कृष्णा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, सैनी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन निवासी 43 वर्षीय महिला, पुराना मॉडल टाउन निवासी 10 और 15 वर्षीय भाई-बहन संक्रमित मिले हैं। भट्टूमंडी निवासी 34 वर्षीय महिला, गांव पीलीमंदोरी निवासी 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। भट्टूकलां निवासी 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।
एंटीजन टेस्ट में ये मिले संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच को लेकर एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें भूना के उकलाना रोड निवासी 28 वर्षीय युवक व टोहाना रोड निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। घोटडू की आशा वर्कर का 15 वर्षीय बेटा संक्रमित मिला है। सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात 28 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में तैनात 42 वर्षीय कर्मचारी और उसकी पत्नी संक्रमित मिली है। शिव चौक निवासी 21 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। जाखल में 23 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। सीएचसी रतिया में तैनात 21 वर्षीय कुलां निवासी कर्मचारी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें