फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक के 11 कर्मचारियों समेत 148 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण दर शुक्रवार को सबसे ज्यादा रही है। संक्रमण दर 23.87 फीसदी पर पहुंच गई है। एक दिन पहले संक्रमण दर 17.31 फीसदी थी। शुक्रवार को जिले में 148 नए कोरोना संक्रमित केस मिले है। फतेहाबाद के यस बैंक के 11 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते बैंक को बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों ने दो दिन पहले सैंपल दिया था, जांच में 11 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिले में शुक्रवार को 69 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अभी फिलहाल 485 सक्रिय मामले हैं। राहत ये है कि अस्पताल में एक ही कोरोना संक्रमित दाखिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को फतेहाबाद के शहरी क्षेत्र में 44, टोहाना शहरी क्षेत्र में 9, रतिया में 32, भट्टू में 27, बड़ोपल में 7, भूना में 24 और जाखल में 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर गांवों के मुकाबले शहरी क्षेत्र रेड जोन बने हुए हैं। जिले में पिछले 18 दिनों में 893 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें फिलहाल 485 मरीज सक्रिय हैं। करीब 54 फीसदी संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा युवा और अधेड़ चपेट में आ रहे हैं। संक्रमित होने वालों में 18 से 35 आयु वर्ग और 36 से 55 आयु वर्ग के लोगों का आंकड़ा ज्यादा है। बुजुर्ग व बच्चे कम संक्रमित हुए हैं।
पहली से तीसरी लहर तक शहर में सबसे ज्यादा संक्रमित
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद 4905
टोहाना 2507
रतिया 3303
भट्टू 2996
बड़ोपल 1106
भूना 2332
जाखल 1586
645 सैंपलों की आज आएगी रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 620 सैंपल लिए गए है। इसमें आरटीपीसीआर के 410 सैंपल शामिल है। लैब से अभी 645 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग जिले में 3.74 लाख सैंपल ले चुका है। इसमें 18 हजार 735 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ा, टीकाकरण हुआ कम
संक्रमण बढ़ने के साथ जिले में टीकाकरण कम हो गया है। शुक्रवार को जिले में 2004 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। बूस्टर डोज मात्र 20 लोगों को ही लगी है। 316 किशोर ही टीकाकरण करवाने पहुंचे है। 18 से 44 आयु वर्ग के 1148 लोगों ने टीका लगवाया है।
कोट
कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 148 केस नए मिले हैं। राहत ये है कि जिले में 485 एक्टिव केसों में से सिर्फ एक ही संक्रमित अस्पताल में दाखिल है। लोगों से अपील है कि लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें