फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदारों से तंग आकर नशेड़ी युवक ने खाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे रिश्तेदारों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नशे की लत के चलते फतेहाबाद जिले के एक और युवक ने अपनी जान दे दी। रतिया उपमंडल के गांव अहरवां में ग्रामीणों को सूचना मिली कि नहर के पास एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक की पहचान रतिया निवासी संदीप (29) के रूप में हुई है।
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मृतक युवक संदीप के भाई सुरेंद्र ने बताया कि संदीप नशे का आदि था और नशे की लत के चलते उसने अपने ही कई रिश्तेदारों से पैसे उधार ले रखे थे। आरोप है कि युवक व उसके परिजनों को रिश्तेदार पैसों के लिए तंग करते थे और ना देने की सूरत में सुरेंद्र को आए दिन धमकी देते थे कि उसके भाई संदीप का बुरा हाल कर देंगे या उसकी जान ले लेंगे। सुसाइड नोट में मृतक संदीप ने टूटी-फूटी भाषा में लिखा है कि हरभगवान शंकर ताऊ का लड़का है और उसका डिश का काम है। चाचा रामधारी मजदूरी करता है और ताऊ मांगेराम का बड़ा लड़का खच्चर रेहड़ी पर सब्जी बेचता है। इन लोगों ने फोन पर शंकर को बताया कि संदीप को मारने का प्लान है नहर पर और रात को ले जाएंगे नहर पर कोई नहीं देखेगा। ये सुसाइड नोट फिलहाल मृतक के भाई सुरेंद्र के पास ही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह भाई लेकर गया था नशा मुक्ति केंद्र
सुरेंद्र ने बताया कि उसने अपने भाई की नशे की लत छुड़ाने के लिए काफी प्रयास किए थे और रविवार सुबह भी वो अपने भाई को लेकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में आया था, लेकिन केंद्र रविवार होने के चलते बंद मिला। इस दौरान उसके भाई संदीप ने उसे गोगामेड़ी जाने की बात कहकर अपनी अलग राह पकड़ ली। इसके बाद दोपहर बाद उसे एक पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके भाई ने अहरवां नहर के पास पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी है। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो पुलिस शव को नीचे उतार रही थी। उसने शव की शिनाख्त की। सुरेंद्र ने बताया कि उसका भाई अक्सर चिट्टे का नशा करता था, लेकिन उसे नहीं मालूम कि आखिर उसके पास नशा पहुंचता कैसे था।
विज्ञापन

वर्जन
अहरवां नहर के पास एक युवक के शव लटका होने की सूचना मिली थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल ले आए हैं। सोमवार सुबह इसका पोस्टमार्टम होगा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र, सदर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें