फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोरीन व पोषक तत्वों की जांच को स्वास्थ्य विभाग ने लिए पानी के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने लिए पानी के सैंपल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। पानी में क्लोरिन और आवश्यक पोषक तत्वों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पानी के सैंपल भरे। विभाग की टीम ने सैंपलों को जांच के लिए फतेहाबाद लैब में भेज दिया है तथा रिपोर्ट आने के बाद संबधित विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग के आदेशानुसार एमपीएचडब्ल्यू विकास कुमार के नेतृत्व में आजाद नगर, नव दुर्गा कॉलोनी व कृष्णा कॉलोनी में पहुंची। इस दौरान टीम ने आजाद नगर से दो, नवदुर्गा कॉलोनी व कृष्णा कॉलोनी से एक-एक सैंपल लिए। विभाग की टीम इन सैंपलों में क्लोरीन व आवश्यक पोषक तत्वों की जांच करेंगी तथा रिपोर्ट आने पर जन स्वास्थ्य विभाग व उपमंडल अधिकारी को सौंपेगी ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें