फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद बाबा दीप सिंह में दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहीद बाबा दीप सिंह शिक्षण महाविद्यालय में एससीईआरटी की तरफ से विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एससीईआरटी के कोर्डिनेटर संदीप मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। संदीप संधा ने साइंस से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि जीवन और विज्ञान एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। आज मनुष्य ने विज्ञान की सहायता से कई क्षेत्रों में सफलता पाई है, जैसे कि चिकित्सा, सूचना क्रांति, अंतरिक्ष विज्ञान, यातायात आदि। उन्होंने कहा कि विज्ञान में बिजली के कई उपकरण पंखे, एसी, टीवी, लाइट्स आदि कई साधन विज्ञान से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मॉडल के द्वारा विज्ञान प्रेक्टिकल प्रयोग को प्रमाणित किया। संस्था की चेयरपर्सन शरणजीत कौर ने संदीप संधा का धन्यवाद करते हुए कहा कि विज्ञान ने मनुष्य को दुखों से छुटकारा दिलाने उनकी अज्ञानता को दूर भगाने व उनकी मुश्किलों को कम करने के लिए सार्थक भूमिका निभाई है। विज्ञान में हमारे जीवन में बहुत परिवर्तन ला दिया है। रेडियो, टेलीविजन और सिनेमा ऐसे साधन हैं, जिससे हम अपना समय आनंदपूर्वक गूजार सकते हैं। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें