फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानजी.. रिक्शा चालक बस स्टैंड पर नहीं खड़ा करने देते ई-रिक्शा, देते हैं धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानजी! रिक्शा चालक बस स्टैंड पर नहीं खड़ा करने देते हैं ई-रिक्शा, देते हैं धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस कप्तान को शिकायत देकर बस स्टैंड के बाहर रिक्शा चलाने वाले 4 रिक्शा चालकों के खिलाफ उसे ई-रिक्शा नहीं खड़ा करने देने व तंग करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ई-रिक्शा चालक बलजीत सिंह व अन्य ने मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल को शिकायत दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष नागपाल को दी शिकायत में ई- रिक्शा चालक बलजीत, सुरेश, रमेश आदि ने बताया कि उनके पास एक ई रिक्शा है जो प्रदूषण रहित है तथा उससे वह बस स्टैंड से कोर्ट की सवारियां को छोड़कर अपना जीवन यापन करते है। आरोप है कि बस स्टैंड पर खड़े होने वाले रिक्शा चालक तेलू राम व उसके तीन अन्य साथी उसे बस स्टैंड के बाहर रिक्शा खाड़ा करने पर एतराज जताते हैं तथा उसे धमकी देते हैं कि यदि यहां से सवारियां बिठाई तो तेरा अंजाम बुरा होगा। नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिली है, पूरे मामले की जांच उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें