फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने किया दलित समाज की भावनाओं पर आघात : बढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के शहरी मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह बढ़वाल ने कांग्रेस पार्टी की फतेहाबाद में हुई दलित पंचायत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दलितों के नाम पर किए गए इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बराबर में अपने पिता रणबीर सिंह हुड्डा की फोटो लगाकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर व दलित समाज की भावनाओं पर आघात किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर संविधान के निर्माता थे, वहीं दलित व कमेरे वर्ग के उत्थान हेतु काफी संघर्षशील रहे। शिक्षा के मामले में बाबा साहेब ने एमए, एमएससी, पीएचडी, डीएससी, एलएलडी, डीलिट सहित अनेक उपलब्धियां हासिल की थीं। जबकि रणवीर सिंह हुड्डा डॉ. अम्बेडकर के समक्ष शिक्षा व समाजसेवा के मामले में कहीं नहीं ठहरते।
बढ़वाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दलितों को गुमराह कर रहे हैं। सम्मेलन के नाम पर हुड्डा वंशवाद, जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं। दलित समाज आज जागृत है और वह कांग्रेस की दलित विरोधी नीतियों को भली-भांति जानता है। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अपने राज में जब दलितों पर मिर्चपुर कांड व गोहाना कांड हो रहे थे, उस समय दलितों की याद क्यों नहीं आई। ऐसे नेता आज दलित पंचायत बुलाकर दलित हितैषी होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं जबकि उनकी असलियत दलित समाज भली-भांति जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा आज पूरे देश में दलितों को उनके अधिकार व दलित महापुरुषों व समाज को सम्मान दे रही है, जो कांग्रेस ने कभी नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा दलितों को बांटने का काम किया जबकि भाजपा ने पूरे देश में दलितों को जोड़ने का काम किया है। भाजपा ही वास्तव में दलित हितैषी है और कांग्रेस दलित विरोधी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें