अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
अब छोटे पर्दे पर फतेहाबाद की बेटियों के छाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। फतेहाबाद निवासी श्वेता मेहता के पहले एमटीवी रोडीज के जीतने व इसके बाद बढ़ो बहू सीरियल में एंट्री के बाद अब फतेहाबाद की ही एक और बेटी गुनगुन भी छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी के रंग बिखेरेगी। गुनगुन भूतू सीरियल के बाद अब प्रसिद्ध धारावाहिक नागिन में भी नजर आने वाली है। गुनगुन सोमवार सुबह दिल्ली से एक बार फिर मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी। खुद गुनगुन ने इसकी पुष्टि की है।
फतेहाबाद के प्रतिष्ठित टैगौर मॉडल स्कूल में आठवीं की छात्रा गुनगुन की मां सोनिया की मानें तो वो शुरू से ही कलात्मक गतिविधियों में रूचि रही है। गुनगुन की हमेशा से ही चाहत थी कि वह किसी फिल्म और धारावाहिक में अभिनय करे। इसकी शुरुआत कुछ दिन पहले उस समय हो गई थी जब वह निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम भूतू में शामिल हुई। टीवी की दुनिया में कदम रखते ही अब गुनगुन कई टीवी निर्देशकों की प्यारी होने लगी है। फतेहाबाद की गुनगुन को अब एक और प्रसिद्ध सीरियल नागिन में अभिनय का मौका मिला है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। भूतू सीरियल का अपना एक शूटिंग शैड्यूल पूरी करके बीते दिन ही वापस लौटी गुनगुन अब नागिन सीरियल के लिए एक बार फिर से सोमवार को मुंबई की फ्लाइट पकडे़गी। गुनगुन की मानें तो उन्हें और भी कई धारावाहिकों के ऑफर आए हैं जिनमें वह कहानी के अनुसार ही अभिनय करेंगी।
व्हाट्सअप पर वीडियो देखकर ही मिल गया था भूतू सीरियल का ऑफर
गुनगुन की टीवी की दुनिया में इंट्री भी काफी अलग थी। हमेशा ही डांस कम्पीटिशन और अन्य रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लेने वाली गुनगुन टीवी की दुनिया में जाना चाहती थी। भूतू सीरियल के निर्देशक-निर्माता की ओर से एक संदेश दिया गया था कि उन्हें एक बाल कलाकार की आवश्यकता है, जिसके लिए उन्हें एक नए चेहरे की आवश्यकता थी। उन्होंने इसके लिए एक व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया था। इसी व्हाट्सअप नंबर पर गुनगुन ने अपनी वीडियो बनाकर डाल दी थी जिसके बाद उनका चयन कर लिया गया और अब टीवी की दुनिया में गुनगुन ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। हाबाद की गुनगुन।