फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार मैनेजमेंट कर कांग्रेसी दिग्गजों में अलग जगह बनाने में कामयाब रहे गिल्लाखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
दलित पंचायत फतेहाबाद में होने की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया था कि पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा को इस आयोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी और दलित पंचायत में शानदार मैनेजमेंट कर गिल्लाखेड़ा इस अतिरिक्त जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरे उतरे। कहने को तो ये पांच जिलों की रैली थी, लेकिन फतेहाबाद हलके से सबसे अधिक भीड़ आई और पूर्व सीएम हुड्डा ने इसके लिए पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह की पीठ भी थपथपाई।
दलित पंचायत के दौरान प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा की बढ़ती भूमिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं के बाद प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा को भाषण देने के लिए बुलाया गया। प्रहलाद सिंह के बाद महज दलित पंचायत के संयोजक उदयभान, विधायक जयवीर वाल्मीकि, प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बोले जबकि मंच पर पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, जिले के पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व मंत्री संपत सिंह, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, भरत सिंह बैनीवाल, केवी सिंह जैसे दिग्गज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर भी रैली के दौरान गिल्लाखेड़ा परिवार का रंग पूरी तरह चढ़ा रहा। लगभग चार घंटे तक चली दलित पंचायत में सारा समय सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंच के अगले हिस्से में जमीन पर बैठे रहे। इस दौरान पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के बेटे और युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर गिल्लाखेड़ा को उन्होंने अपने साथ ही बिठाये रखा। इतना ही नहीं, आनंवदवीर के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा लगातार बातचीत करते दिखे तो आनंदवीर भी उन्हें रैली के दौरान विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी देते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें