फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसल के लिए मुआवजे के वितरण कार्य को 25 जून तक पूर्ण करें अफसर : आभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रदेश सरकार द्वारा जिले को खरीफ फसल वर्ष 2015 के लिए मुआवजे के तौर पर मिले 2 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि को 25 जून तक प्रभावित किसानों में बंटवाएं। ताकि सरकार को अवगत करवाया जा सके। यह निर्देश शुक्रवार को एडीसी डॉ. जेके आभीर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ. आभीर उपायुक्त कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. आभीर ने कहा कि 15 जून 2017 तक सभी तहसीलों व उप तहसीलों में इंतकाल का कार्य पूर्ण हो चुका है, उसे नई जमाबंदी में शामिल करें। उन्होंने कहा कि जमाबंदी व इंतकाल के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें और निर्धारित अवधि में ही इन कार्यों को पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि जनहित में हर 2 साल बाद जमाबंदी का नोटिफिकेशन किया जाए। इस कार्य में भी राजस्व विभाग व संबंधित विभाग तेजी से कार्य करें, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।बैठक में इंतकाल व नकल कार्यों को कंप्यूटरीकृत करने बारे भी विमर्श हुआ। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि जिन नंबरदार तथा पटवारियों के पास आबियाना राशि है, उसे तुरंत खजाना कार्यालय में जमा करवाएं। अगर कोई भी संबंधित कर्मचारी इस कार्य में कोताही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में एसडीएम सतबीर जांगु, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज, एलडीएम सीता राम सोनी, डीआईओ रमेश शर्मा, नायब तहसीलदार विजय कुमार सहित जिला की तहसीलों व सब तहसीलों के नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

खरीफ की फसल का मुआवजा 25 जून तक बांटे अफसर : आभीर
राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

16एफटीबीपी06 : फतेहाबाद में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते डॉ. जेके आभीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें