तेहाबाद में शिविर के दौरान गर्भवती की जांच करती हुई कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को जिले के सात स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती के लिए शिविर लगाया गया। इस कैंप में गर्भवती का रजिस्ट्रेशन किया गया और जांच के बाद दवाई दी गई। इसके अलावा हाई रिस्क गर्भवती की पहचान करके उसे कार्ड जारी किया गया।
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में करीब 140 गर्भवती की जांच हुई। जांच के दौरान गर्भवती को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डाइट भी दी गई। अभियान के तहत शिविर वीरवार को भी लगाया जाएगा। पहले सिर्फ माह में 9 तारीख को ही कैंप लगाया जा रहा था। जिसे अब बढ़ाकर माह में तीन दिन कर दिया गया है। माह की 10 और 23 तारीख को भी कैंप लगा करेगा।
गर्भवती के किए गए अल्ट्रासाउंड
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, उप नागरिक अस्पताल टोहाना, सीएचसी रतिया, भूना, भट्टू, जाखल और बड़ोपल में कैंप लगाए गए। कैंप के दौरान गर्भवती का ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड आदि की जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती के अल्ट्रासाउंड भी करवाए गए ।
कोट
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाया गया। यहां पर गर्भवती की जांच की गई। वीरवार को भी शिविर लगाए जाएंगे।
-डॉ. हमेश बंसल, उप सिविल सर्जन