फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार्यवाहक सरपंच का 14 पंच 28 को कुलां में करेंगे फैसला

Thu, 24 Apr 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
उप-तहसील कुलां का फोटो।
विज्ञापन
कुलां। टोहाना उपमंडल के बड़े गांवों में शामिल गांव कुलां की कार्यवाहक सरपंच पद का ताज किसके सिर सजेगा, ये फैसला 28 अप्रैल को किया जाएगा। गांव की सरपंच कुलविंदर कौर का बीते दिनों 8 अप्रैल को निधन होने के बाद से यह पद खाली है। अब 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे टोहाना में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पंचों की मीटिंग बुलाई गईं है। इसके लिए टोहाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने गांव के सभी पंचों को पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


जहां पंचायत के कुल 14 पंच कार्यवाहक सरपंच का चुनाव करेंगे। बता दें कि सरपंच पद ओपन वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। कार्यवाहक सरपंच के बनने को लेकर इच्छुक पंचों द्वारा अपनी रणनीति तैयार की जा रही है। कार्यवाहक सरपंच तलाशने के लिए 28 अप्रैल को आयोजित होने वाली मीटिंग में नामों पर विचार-विमर्श होगा। किसी एक नाम पर सहमति बनी तो उसे कार्यवाहक सरपंच बनाया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो दावेदारी जताने वालों के बीच चुनाव प्रक्रिया से सरपंच का चुनाव होना तय है। प्रक्रिया में केवल पंच हिस्सा लेंगे। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त प्रक्रिया का संचालन करेंगे।



-

महिला के हाथ होगी कार्यवाहक सरपंच की कमान



- कार्यवाहक सरपंच का चुनाव पंचों में से ही होगा। खास बात ये है कि यह सीट ओपन महिला वर्ग के लिए होगी। कुलां ग्राम पंचायत में कुल 14 पंचों में से 6 पंच महिलाएं हैं। इस लिहाज से कोई भी महिला पंच कार्यवाहक सरपंच बन सकती है। महिला पंचों में वार्ड नं 3 से प्रियंका देवी, वार्ड नं 5 की पंच स्वरूप कौर, वार्ड 6 की पंच रीनू, वार्ड 8 की प्रियंका, वार्ड 10 की शकुंतला रानी व वार्ड 12 की पंच संदीप कौर में से कोई कार्यवाहक सरपंच बन सकता है।
विज्ञापन






चुनाव न होने तक कार्यवाहक सरपंच के हाथ रहेगी कमान



- ग्राम पंचायत के कार्यों में कोई बाधा न आए, इसके लिए कार्यवाहक सरपंच का चुनाव किया जा रहा है। ग्राम सचिव विरेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक ग्राम पंचायत कुलां में सरपंच पद का चुनाव नहीं होता तब तक हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत कुलां में कार्यवाहक सरपंच की नियुक्ति की जानी है। उसके बाद उपचुनाव से विधिवत सरपंच का निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें