फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाती युवती।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में रविवार को 1357 लाभपात्रों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 26 लाभपात्र ऐसे रहे, जिनको कोविशील्ड की बूस्टर डोज दी गई है जबकि 10 को कोवाक्सिन की बूस्टर डोज दी गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 167 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 34 को पहली डोज जबकि 113 को दूसरी डोज लगाई गई। इसी तरह 45 से 59 आयु वर्ग में कोविशील्ड की 71 को पहली डोज, 162 को दूसरी डोज जबकि इसी आयु वर्ग में कोवाक्सिन की 31 को पहली डोज व 32 को दूसरी डोज लगाई गई। संवाद
18 वर्ष से अधिक के 744 लोगों को लगी डोज
18 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के 744 लाभपात्रों को रविवार को वैक्सीन लगाई गई। इसमें कोविशील्ड की पहली डोज 198 को जबकि दूसरी डोज 425 को लगाई गई। वहीं, कोवाक्सिन की पहली डोज 69 व दूसरी डोज 52 को लगाई गई। अब तक जिले में इस आयु वर्ग के छह लाख 43 हजार 226 लाभपात्रों को वैक्सीन की डोज लग गई है।
15 से 17 साल के 134 किशोरों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 से 17 साल की उम्र के 134 लाभपात्रों को रविवार को कोवाक्सिन की पहली डोज लगाई गई है। अब तक जिले में 29 हजार 790 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगा दी गई है।
जिले में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा
कैटेगरी पहली डोज दूसरी डोज
हेल्थवर्कर्स 4789 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2410 2013
60 साल व अधिक 83407 61793
45-59 आयु वर्ग 142362 114057
18 प्लस 394921 248305
15 से 17 आयु वर्ग 29790 0