फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-राष्ट्रीय साईकलिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र नीरज को भी किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने किया क्लास रूम और पुस्तकालय का उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बच्चे देश के भावी कर्णधार है। बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दें। यह बात उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने सोमवार को जिले के गांव अयाल्की के राजकीय उच्च विद्यालय में नव निर्मित दो कमरों का उद्घाटन व छात्र नीरज को सम्मानित करने के उपरांत अध्यापकों व बच्चों के अभिभावकों को अपने संबोधन में कही। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, डीपीसी धनपत राम, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, सरपंच इंदिरावती पूनिया सहित स्कूल स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

डीसी ने स्कूल में क्लास रूम व पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, डीईओ दयानंद सिहाग, सरपंच इंदिरावती पूनिया सहित ग्रामीणों ने छात्र नीरज को 23वीं राष्ट्रीय साइकलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र नीरज के परिवार को भी स्वर्ण पत्र प्राप्त करने पर शुभकामनाएं व बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें