फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने डीएवी पुलिस स्कूल में किया गतिविधि हॉल का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी खेलों से बनाएं सुनहरा भविष्य : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हिसार रोड पर पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में गतिविधि हॉल का उद्घाटन जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा व विद्यालय के शिक्षकों के अतिरिक्त अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने एसपी व अन्य अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिस तरह से विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गतिविधि हॉल व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेकर भी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें